Technology

18 Best tech gadget gift (in Hindi) – 2024

क्या आप अपने क़रीबी को टेक्नोलॉजी से जुड़ी gift देना चाहते है? लेकिन tech gadget gift क्या दे? इसके लिए आप कंफ्यूज है? इस आर्टिकल में हमने टेक्नोलॉजी से जुड़े electronic gadget के बारे में बताया है। निश्चित ही यह आर्टिकल आपको helpful रहेगा।

अनुक्रमणिका छिपाए


बेस्ट टेक गिफ्ट के लिए निजी सामान (Personal Belongings for best tech gadget gift)

Personal belongings वो सामान होते है जिसे हर रोज़ इस्तेमाल किए जाते है।

ये सामान ऐसे होते है जिसे हम अपने साथ रखते है या नियमित रूप से इस्तेमाल करते है।

इसमें Smartwatches, wireless earbuds इत्यादि को शामिल कर सकते है।

1) स्मार्टवॉच (Smartwatch)

smartwatch tech gadget gift

स्मार्टवॉच को आप अपने father, mother, wife या husband को गिफ्ट दे सकते है।

Smartwatch एक आधुनिक गैजेट है जो हमको दैनिक जीवन में उपयोगी होती है।

यह सिर्फ घडी नहीं है, ये आपकी फिटनेस को ट्रैक करता है, जैसे की step counter आपकी walking, running, calorie burn, heart bit rate एक्टिविटी को ट्रैक करता है।

आपको calls, messages, और reminders के notifications मिलते है।

इसके अलावा इसमें कई सारे smart features भी होते है जैसे की weather updates और social media alerts.

2) फिटनेस ट्रैकर (Fitness Tracker)

health tracker tech gadget gift

जिसे walking, workout का शौक है उसे आप फिटनेस ट्रैकर गिफ्ट दे सकते है।

Fitness tracker हमारी daily physical activity पर ध्यान रखता है और हमारी fitness में गाइड करता है।

इसमें हमें steps count, calories burn, ब्लड प्रेशर की जानकारी मिलती है।

कुछ advanced fitness trackers मे sleep tracking, blood oxygen level monitoring जैसी सुविधा मिलती है।

ये हमें हमारे health goal को पूरा करने में और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है।

3) वायरलेस इयरबड्स (Wireless Earbuds)

wireless earbuds tech gadget gift

वायरलेस ईयरबड्स हमें बिना किसी wire के ऑडियो सुनने का अनुभव प्रदान करते हैं।

इनमें कोई वायर्स नहीं होते, जिससे आपको म्यूज़िक सुनने में कोई परेशानी नहीं होती।

ये आपको म्यूज़िक, कॉल्स, पॉडकास्ट्स, और ऑडियोबुक्स सुनने में आजादी देते हैं।

कुछ वायरलेस ईयरबड्स स्वेट-प्रूफ और वॉटरप्रूफ भी होते हैं।

कुछ earbuds को एक्सरसाइज और आउटडोर गतिविधियों के दौरान भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

4) ब्लूटूथ ट्रैकिंग टैग (Bluetooth Tracking Tag)

Bluetooth tracking tag tech gadget gift

यह बहुत ही उपयोगी gadget है।

यह ऐसा टेक गैजेट है जिसे आप किसीको भी gift दे सकते है।

क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है की आपने अपने घर या ऑफिस में आपकी गाडी की चाबी रखड़ी और बहुत ढूंढने पर मिली हो।

इस समस्या के लिए ब्लूटूथ ट्रैकिंग टैग आपकी महत्वपूर्ण चीज़ों जैसे की चाबियाँ, बटुए, या बैग्स को ट्रैक करने में मदद करता है।

इससे हम हमारी खोई हुई वस्तुओं को आसानी से ढूंढ सकते हैं।

आप इसे अपने स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं।

अगर आप किसी वस्तु को कहीं भूल जाते हैं तो इसके माध्यम से आप उस वस्तु को ढूंढ सकते हैं।

मोबाइल फ़ोन खोना नहीं चाहिए।

यह भी पढ़े
फ़ोन खो जाने से पहले क्या कर लेना चाहिए?

म्यूजिक सिस्टम टेक गैजेट गिफ्ट (Music System for Tech Gadget Gift)

best tech gadget gift music system


tech gadget में आप म्यूजिक सिस्टम में से कोई भी चीज़ दे सकते है।

म्यूजिक सुनना सबको अच्छा लगता है इसलिए यह गिफ्ट भी सभी को अच्छा लगेगा।

1) ब्लूटूथ स्पीकर (Bluetooth Speaker)

Bluetooth speaker tech gadget gift

आज के समय में ब्लूटूथ स्पीकर से हर बच्चा बच्चा वाक़िफ़ है।

ब्लूटूथ स्पीकर एक वायरलेस ऑडियो डिवाइस है जो आपके स्मार्टफोन, टैबलेट, या लैपटॉप से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट हो सकता है।

इससे हाई-क्वालिटी साउंड प्रोड्यूस करते हैं, जिससे आप घर में या बाहर, जैसे पिकनिक या पार्टी में संगीत का आनंद ले सकते हैं।

2) वायरलेस हेडफोन (Wireless Headphone)

tech gadget gift headphone

वायरलेस हेडफोन आपको बिना किसी वायर के ऑडियो अनुभव प्रदान करता हैं।

ये आपको संगीत, पॉडकास्ट, और कॉल्स सुनने में आजादी देते हैं।

कुछ वायरलेस हेडफोन्स ऍक्टिव नॉइज कैंसलेशन भी प्रदान करते हैं, जो बाहरी ध्वनि को ब्लॉक करते हैं और आपको एक शांत और विविध सुनवाई प्रदान करते हैं।

3) पोर्टेबल एमपी3 प्लेयर (Portable MP3 Player)

portable mp3 player tech gadget gift

पोर्टेबल एमपी3 प्लेयर एक कॉम्पैक्ट और हल्का ऑडियो डिवाइस है।

यह आपके पसंदीदा गाने सुनने का अनुभव प्रदान करता है।

इसमें आप अपनी म्यूज़िक लाइब्रेरी को जोड़ सकते हैं और गाने सुन सकते है।

कुछ MP3 player में इंटरनल मेमोरी होती है और कुछ में मेमोरी कार्ड स्लॉट होता है जिससे आप अपनी म्यूज़िक कलेक्शन को बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़े

आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) क्या है? कैसे काम करता है?

घर की सजावट के लिए टेक गैजेट गिफ्ट (tech gadget gift for home decoration)

घर की सजावट में घर को सुंदर, आकर्षक और आरामदायक बनाने के लिए विभिन्न वस्तुओं का उपयोग किया जाता है।

इसमें रंगबीरंगी आभूषणों, स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट मिरर का उपयोग किया जाता है।

यह हमारे घर की रौनक को बढ़ता है।

1) डिजिटल फोटो फ्रेम (Digital photo frame)

digital photo frame tech gadget gift

डिजिटल फोटो फ्रेम एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो आपकी digital photographic photos को दिखाता है।

यह आपको एक स्लाइडशो मोड में अपने पसंदीदा photos का दिखता है।

यह हमारे रूम की रौनक में चार चाँद लगा देता है।

2) स्मार्ट एलईडी बल्ब (Smart LED Bulb)

smart led bulb tech gadget gift

smart LED bulb एक उच्चतम स्तर का ऊर्जा बचानेवाला टेक गैजेट है।

यह Wi-Fi या ब्लूटूथ के माध्यम से आपके smartphone या अन्य उपकरणों से कंट्रोल किया जा सकता है।

जिससे आप इसे रिमोटली बंद और ऑन कर सकते हैं, रंग और उज्ज्वलता बदल सकते हैं और समय से समय पर ग्राफ़िक्स और पैटर्न्स भी सेट कर सकते हैं।

3) स्मार्ट मिरर (Smart Mirror)

smart mirror tech gadget gift

स्मार्ट मिरर एक इंटेलिजेंट डिवाइस है जो आपके व्यक्तिगत और आवश्यक सूचनाओं को प्रदान करता है।

यह आपको समय, मौसम, समाचार और सामाजिक मीडिया के अपडेट्स को दिखा सकता है।

साथ ही साथ आपको आराम से अपने सेल्फ़ी क्लिक करने का मौका भी देता है।

इसे आप अपने बेड रूम लगा सकते है।

आप किसीको भी यह गिफ्ट दे सकते है।

यह भी पढ़े

ब्रॉडबैंड क्या होता है?

4) आर्ट प्रोजेक्टिंग के लिए मिनी प्रोजेक्टर (Mini projector)

mini projector tech gadget gift

मिनी प्रोजेक्टर एक छोटा और पोर्टेबल उपकरण है जो छोटे से बड़े आकार की photos, video और प्रेजेंटेशन को एक स्क्रीन या दीवार पर display करता है।

यह कलाकृतियों और वीडियो को बड़े पैमाने पर दिखाने के लिए उपयुक्त है, और घर की सजावट में भी आकर्षक उपयोग के लिए उपयोगी है।

यह भी पढ़े

रियल लाइफ में मशीन लर्निंग के उदाहरण कौनसे है? जाने

एंटरटेनमेंट सिस्टम टेक गैजेट गिफ्ट (Entertainment System as a tech gadget gift)

एंटरटेनमेंट टेक गैजेट यानि जिसका उपयोग मनोरंजन के लिए किया जाए।

इसमें टेलीविजन, गेमिंग कंसोल, स्ट्रीमिंग डिवाइस, और अन्य मल्टीमीडिया device को शामिल कर सकते है।

1) स्ट्रीमिंग डिवाइस (Streaming Device)

streaming device tech gadget gift

स्ट्रीमिंग डिवाइस एक उपकरण है जो आपको इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न ऑनलाइन message, वीडियो, और म्यूजिक को चलाने की सुविधा देता है।

यह आपको विभिन्न स्ट्रीमिंग सेवाओं को एक ही स्थान से एक्सेस करने की सुविधा भी देता है।

जिसे TV देखने का शौक हो उसे आप इसे गिफ्ट में दे सकते है।

इसे आप अपने friend को gift दे सकते है।

यह भी पढ़े

सफल Youtuber कैसे बने?

2) वर्चुअल रिऐलिटी हेडसेट (Virtual Reality Headset)

VR Headset tech gadget gift

Virtual Reality Headset को VR Headset भी कहा जाता है।

जिसे गेम खेलने का शौक होता है उसे आप यह टेक गैजेट गिफ्ट दे सकते है।

वर्चुअल रिऐलिटी हेडसेट एक डिवाइस है जो आपको एक virtual world में ले जाता है।

यह आपको खेलने, video देखने, और अन्य इंटरैक्टिव अनुभवों की सुविधा प्रदान करता है।

VR Headset teenage को gift में देने के लिए एक अच्छा विकल्प है।

3) गेमिंग कंसोल (Gaming Console tech gadget gift)

gaming console tech gadget gift
Image Credit : Sony

छोटे बच्चे से लेकर बडो तक सभी को गेम खेलना अच्छा लगता है।

गेमिंग कंसोल से तो सभी वाक़िफ़ है। यह वीडियो गेम खेलने की सुविधा प्रदान करता है।

यह आपको एक उत्कृष्ट gaming अनुभव प्रदान करता है, जहां आप high quality games का आनंद ले सकते हैं और video gaming की दुनिया में डुबकी लगा सकते हैं।

game खेलना सभी को पसंद होता है इसलिए आप इसे किसी को भी गिफ्ट दे सकते है।

आप अपने brother या friend को गिफ्ट दे सकते है।

अगर आप किसी teenager को यह गिफ्ट देते है तो वह बहुत ही खुश होते है।

यह भी पढ़े

YouTube Creator Studio App क्या है? कैसे इस्तेमाल करे?

4) स्मार्ट टीवी (Smart TV tech gadget gift)

smart tv tech gadget gift
Image Credit : Haierindia.com

अगर आपको किसी की शादी में बड़ा सा टेक गैजेट गिफ्ट देना है तो आप smart TV को पसंद कर सकते है।

स्मार्ट टीवी के साथ वॉयस कंट्रोल एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

यह आपको आवाज के माध्यम से टीवी को कंट्रोल करने की सुविधा प्रदान करता है।

आप स्मार्ट टीवी के फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े

UPI ID क्या है और payment कैसे करें?

रसोई से जुड़े टेक गैजेट गिफ्ट (tech gadget gift related to Kitchen)

रसोई में काम करने के लिए टेक्नोलॉजी के उपयोग से लाभान्वित होना अब एक सामान्य बात है।

स्मार्ट टेक गैजेट्स ने रसोई के काम को सुविधाजनक और आसान बना दिया है।

चाहे वो पानी उबालना हो, खाना पकाना हो, या रसोई की सजावट में सहायक होना हो।

इन गैजेट्स ने हमेशा से काम को आसान और अधिक प्रभावी बनाया है।

नीचे कुछ tech gadget दिए है जो आप gift के तौर पर sister, wife, mother या aunty को दे सकते है।

1) इलेक्ट्रिक्ट केटल – टेम्प्रेचर कंट्रोल के साथ (Electric Kettle with Temperature Control)

digital electric kettle tech gadget gift
Image Credit : Bajaj Electricals

यह पानी गर्म करना, चाय या कॉफी बनाने के लिए एक बढिया टेक गैजेट गिफ्ट है।

इसे आप अपनी sister, wife, mother को gift दे सकते है।

जो रसोई में अक्सर चाय, कॉफी, या अन्य गर्म पेय बनाते हैं उन्हें इलेक्ट्रिक्ट केतली गिफ्ट देना चाहिए।

यह एक उपयोगी और उपयुक्त gift है जो उनके रसोई कार्य को सुगम और आसान बना सकता है।

यह विभिन्न टेम्प्रेचर पर पानी उबालने की क्षमता रखता है।

इसमें आमतौर पर LED डिस्प्ले होता है जो तापमान को प्रदर्शित करता है।

जिससे आपको अपने आवश्यकतानुसार सही तापमान पर पानी उबालने की सुविधा मिलती है।

यह उपकरण अधिकतर चाय, कॉफी, और अन्य गर्म पेय को तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़े

YouTube Premium के फायदे क्या है और प्राइस कितना है?

2) इंस्टेंट पॉट प्रेशर कुकर टेक गैजेट गिफ्ट (Instant pot pressure cooker tech gadget gift)

instant pot pressure cooker tech gadget gift

Instant Pot एक बहुत ही उपयोगी टेक गैजेट है। जो आपके रसोई का काम आसान और तेजी से कर देता है।

यह आपके भोजन को बनाने में समय भी बचाता है, क्योंकि यह भोजन को तेजी से पकाता है।

इसमें आप अलग-अलग प्रकार के भोजन बना सकते हैं, जैसे कि दाल, सब्जियाँ, सूप, बिरयानी, और भी बहुत कुछ।

कुछ प्रेशर कुकर में wifi की सुविधा भी होती है। जिसे आप स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते है।

Instant Pot को किसी को भी दिया जा सकता है जो रसोई में नए हैं या जिन्हें घर का भोजन पसंद है।

यह उन लोगों के लिए भी उपयोगी है जो व्यस्त जीवनशैली में हैं और जिन्हें जल्दी में भोजन बनाना है।

इस tech gadget को शादी के उपहार के रूप में या नए घर में रहने वाले लोगों को दे सकते है।

अगर आपके son, brother, friend या husband जो घर से दूर रहते है और उन्हें बाहर का खाना अच्छा नहीं लगता है तो आप इन लोगो को भी यह टेक गैजेट गिफ्ट दे सकते है।

3) डिजिटल एयर फ्रायर टेक गैजेट गिफ्ट (Digital air fryer)

air fryer best tech gadget gift

Digital air fryer आजके समय में बहुत ही उपयोगी gadget है।

यह आपके खाने को फ्राई करने के लिए उपयोगी है।

oil को आप food के ऊपर लगाकर भी fry कर सकते है।

fryer में अलग से oil डाला नहीं जाता।

इसमें एक digital display होता है जो आपके भोजन पकने के समय और टेम्प्रेचर को कंट्रोल करता है।

इस में transparent window से आप भोजन के अंदर की स्थिति को देख सकते है, cover को खोलने की आवश्यकता नहीं रहती।

इसमें air circulation technology होती है जो भोजन को क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनाने में मदद करता है।

आप sister, wife, mother, friend को यह gift दे सकते है।

इसे आप अपने नज़दीकी संबंधी को शादी में भी गिफ्ट दे सकते है।

Conclusion (निष्कर्ष):

इन सभी कैटेगरी में से कोई भी एक शानदार उपहार हो सकता है, जो आपके प्रियजन को यादगार अनुभव प्रदान कर सकता है। आपके उपहार से वे न केवल आनंदित होंगे, बल्कि आपकी खासियत को भी याद करेंगे। इसलिए, अगले उत्सव या अवसर पर, टेक्नोलॉजी से भरपूर एक अद्वितीय उपहार के साथ अपने प्रियजनों को खुश करें।

सुझाव

इस टेक गैजेट मे ओर भी आइटम जुडी जाएगी।

comment box में आपके favorite tech gadget का suggestion दे।

इस ब्लॉग के लिए आपका कोई सुझाव हो तो कमेंट में लिखिए।

यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो अवश्य शेयर करे। धन्यवाद!!!