Android App

Family Link App kya hai? कैसे इस्तेमाल करें? 2024

क्या आप स्मार्ट पेरेंट्स बनना चाहोगे तो गूगल के द्वारा बनाई गई Family Link App kya hai? इसके बारे में जरूर जाने।

स्मार्ट पेरेंट्स वह होते हैं जो नए जमाने की चैलेंज को समझकर बच्चों को सही राह पर लेकर चलने में माहिर होते हैं।

इस आर्टिकल में आप जानोगे कि किस तरह से आप अपने बच्चों को इस डिजिटल युग में सुरक्षित रख सकते हैं और गलत गतिविधियों पर किस तरह से नजर रख सकते हैं।

अगर आप अपने बच्चों के प्रति चिंतित है और डिजिटल दुनिया में उसे सुरक्षित रखना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपको ज़रूर पढ़ना चाहिए।



Family Link App क्या है? (Family Link App kya hai?)

Family link app kya hai

फैमिली लिंक एप्लीकेशन गूगल के द्वारा बनाई गई एक सर्विस है।

जो पेरेंट्स को यानी माता-पिता को उनके बच्चों के ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए हेल्पफुल होती है।

इसके लिए आपको अपने बच्चों का गूगल अकाउंट बनाना होता है और उसके बाद उसे गूगल अकाउंट को आपके गूगल अकाउंट के साथ लिंक किया जाता है।

लिंक हो जाने के बाद आप अपने बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रख सकते हैं।

जैसे की वह क्या सर्च करता है, वह कौन सी एप्लीकेशन को डाउनलोड करता है, कितना समय मोबाइल में रहता है, डिवाइस का कितना उपयोग करता है।

यह सब आप अपने फोन से निगरानी रख सकते हैं।

निगरानी रखने के लिए आपको अपने फोन में फैमिली लिंक एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होती है।

फॅमिली लिंक के डैशबोर्ड पर आपको अपने बच्चों का अकाउंट मैनेज करने की सुविधा दी जाती है।

आप अपने बच्चों के लिए एक टाइम बाउंड सेट कर सकते हैं जिससे कि बच्चा अपने फोन में उतना ही टाइम दे पाए उससे ज्यादा नहीं।

आप अपने बच्चों के फोन में ठीक ना लगे ऐसी वेबसाइट, एप्लीकेशन और अन्य सर्विस को ब्लॉक भी कर सकते हैं।


यह भी पढ़े
Best 11 उपयोगी android application Students के लिए

Family link app download कैसे करें?

Google ने दो अलग अलग application बनाई है। एक parents के लिए है और दूसरी बच्चों के लिए।

Parents के लिए बनाई गई Family link app को parents के फ़ोन में install करना है।

बच्चे के लिए बनाई गई Family Link parental controls app को अपने बच्चे के फ़ोन में install करना है।

Android और iPhone में App use करने के लिए क्या होना आवश्यक है?

iPhone और iPad में iOS 13+ होना चाहिए।

Android के लिए Android version 5+ होना चाहिए।

FamilyLink को setup करने का setting step by step दिए गए है।

Parents के फोन में Family Link सेटिंग करें

Step-1 : आपके फोन में फैमिली लिंक एप को ओपन करें।

Step-2 : Open करने के बाद नीचे की ओर Get started पर क्लिक करें।

Step-3 : आपका google account select करें।

Step-4 :अब आपको Parents या Child में से Parents पर क्लिक करना है।

आपको पूछा जाएगा की क्या आपके बच्चे का फोन आपके पास है? आपके बच्चे के फोन को आप नियंत्रित करना चाहते हैं?

setup के समय उसका फोन आपके पास होना जरूरी है।

Step-5 : अपने बच्चे का फोन अगर आपके पास है तो Next बटन पर क्लिक करें।

अब आपसे पूछा जाएगा does your child have a Google account?

अगर आपके पास अपने बच्चों का गूगल अकाउंट बनाया हुआ नहीं है तो इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर सकते इसलिए पहले अपने बच्चों का गूगल अकाउंट क्रिएट किया हुआ होना चाहिए।

Step-6 : गूगल अकाउंट बनाया हुआ है तो Yes पर क्लिक करना है।

अब आपको “Get your child’s device” यानि की अब आप अपने बच्चे का फोन हाथ में लो। यह स्क्रीन दिखाई देगी।

इतना सेटिंग आपको पैरंट फोन में करना है।

बच्चे के फोन में Family Link सेटिंग करें

Step-1 : बच्चे के फोन में Family Link parental controls एप्लीकेशन इनस्टॉल करें।

Step-2 : Family Link parental controls एप्लीकेशन को ओपन करें।

Step-3 : अगली स्क्रीन में कुछ इंस्ट्रक्शन है वह पढ़ कर Next पर क्लिक करें।

Step-4 : आपको अपने बच्चों का गूगल अकाउंट डालना है।

Step-5 : अगली स्क्रीन में पैरंट का गूगल अकाउंट डालना है और Next पर क्लिक करना है।

Step-6 : पैरेंट गूगल अकाउंट का पासवर्ड आपको डालना है जिससे यह सुनिश्चित किया जाए की आपका पेरेंट्स अकाउंट सही है।

Step-7 : अब आपको Next बटन पर क्लिक करना है।

Step-8 : अकाउंट को सिक्योर बनाने के लिए टू स्टेप वेरिफिकेशन के अलग-अलग ऑप्शन में से जो भी आपको अच्छा लगे वह पसंद कर सकते हैं।

Step-9 : Try another way में से आप कोई भी ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते है।

लेकिन मेरा ओपेनियन है की आप “Tap Yes on your phone or tablet” यह ऑप्शन सेलेक्ट करें।

Step-10 : चाइल्ड के फ़ोन में एक सिक्योरिटी नंबर आएगा और आपके फ़ोन में Are you trying to Sign in? दिखाई देगा।

Step-11 : आपको “Yes, it’s me” को क्लिक करना है।

जो नंबर बच्चे के फोन में दिखाई देता होगा वह नंबर के साथ दूसरे दो और नंबर पैरेंट के फ़ोन में दिखाई देंगे।

Step-12 बच्चे के फ़ोन में जो नंबर है उस नंबर को पैरेंट के फ़ोन में क्लिक करना है।

इतना करने से बच्चे के फ़ोन में पैरेंट ने ही sign in किया था यह सुनिश्चित हो जायेगा।

Step-13 अब बच्चों के फोन में नीचे की ओर आना है और उसमें बच्चे के गूगल अकाउंट का पासवर्ड डालना है।

Step-14 पासवर्ड डालने के बाद Agree बटन पर टैप करना है।

Step-15 अगली स्क्रीन में नीचे की ओर Activate बटन पर क्लिक करें।

अब पैरेंट और चाइल्ड अकाउंट लिंकिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।

इस प्रक्रिया में थोड़ा टाइम लग सकता है इसलिए थोड़ा इंतजार करना।

लिंक होने के बाद आपके ऊपर की ओर मैसेज आएगा कि Your accounts are linked

Step-16 अब Next बटन पर क्लिक करना है।

Step-17 इतना होने के बाद पैरेंट के फोन में Done बटन पर क्लिक करना है।

अब पैरेंट के फ़ोन से बच्चे के फ़ोन की गतिविधियों पर निगरानी रख सकते है।

iPhone में family link app setup कैसे करे?

आप iPhone में भी Family Link का इस्तेमाल कर सकते है।

इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे।

Step1 : पेरेंट्स के iPhone में “App Store” open करें।

Step2 : Search bar मेँ “Family Link” search करें।

Step3 : Search results में “Family Link for parents” option सिलेक्ट करें।

Step4 : “Install” button पर क्लिक करें।

Step5 : App को “Open” बटन पर क्लिक करके खोले।

Step6 : App मैं आपके Google Account से login करे।

Step7 : यही प्रक्रिया बच्चे के iPhone या iPad में दोहराए।

Family link का iPhone में setup करने के लिए हमने जैसे android फ़ोन में किया वैसा ही iPhone या iPad में करना है।

यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप Family Link app का इस्तेमाल अपने iPhone में कर सकते है।

Family link app के फायदे क्या है?

फैमिली लिंक एप्लीकेशन से पेरेंट्स अपने बच्चों के डाटा के रिलेटेड कई सारे सेटिंग कर सकते हैं और उसको मैनेज करने की सुविधा मिलती है।

  • बच्चों के अकाउंट में निगरानी रख सकते हैं।

  • अनचाही एप्लीकेशन को ब्लॉक कर सकते हैं।

  • यह एप्लीकेशन माता-पिता को अपने बच्चे किस तरह से फोन का इस्तेमाल करते हैं यह भी बताता है।

  • आप उनके प्रोफाइल फोटो को बदल सकते हैं।

  • कभी भी आप बच्चों के अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं।

  • बच्चों के फोन को कभी भी लॉक कर सकते हैं।

  • बच्चा कहां पर है उसका लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं।

  • कितना समय बच्चों को फोन का इस्तेमाल करना चाहिए यह टाइम आप सेट कर सकते हैं।


Family link app के नुकसान क्या है?

पेरेंट्स के लिए तो इसके फायदे बहुत है लेकिन बच्चो के लिए यह नुक्सान लग सकता है।

बच्चो के लिए इसलिए क्योंकि पेरेंट्स उसकी गतिविधिओ पर नज़र रख सकते है।

पेरेंट्स कभी भी उनके फ़ोन को lock कर सकते है।

एक तरह से देखो तो बच्चे के पास टाला है और पेरेंट्स के पास चाबी।

इस तरह की app को इनस्टॉल करने के बाद पेरेंट्स को बच्चो के साथ इस app के बारे में बात करनी चाहिए।

Account को delete किये बिना फॅमिली लिंक कैसे हटाए ?
(how to remove family link without delete account?)

बच्चे का Family Link हटाने के लिए नीचे दिए गए steps को फॉलो करे।

Step1 : parent के फ़ोन में Family Link app खोलें।

Step2 : अपने बच्चे का प्रोफाइल सिलेक्ट करें।

Step3 : बच्चे के प्रोफाइल फोटो के नीचे बच्चे के फ़ोन का नाम दीखता होगा उस पर क्लिक करें।

Step4 : सबसे नीचे “Remove account access” पर क्लिक करें।

Step5 : “Remove” बटन पर क्लिक करें।

इतनी प्रोसेस पूरी करने के बाद बच्चे का अकाउंट पैरेंट के फोन में से रद किया जाएगा।

बच्चे के गूगल अकाउंट डिलीट नहीं होगा सिर्फ पेरेंट्स के फ़ोन से बच्चे के फ़ोन का लिंक डिलीट होगा।

अगर पेरेंट्स को फिर से बच्चे का अकाउंट कनेक्ट करना है तो लिंकिंग की पूरी प्रक्रिया फिर से करनी होगी।

क्या Family Link App Free है?

जी हाँ, Google की यह Family Link App बिलकुल फ्री है।

क्या बच्चा family link app को delete कर सकता है? (Can child delete family link app?)

नहीं, पेरेंट्स के पासवर्ड के बिना बच्चा अपने फोन से Family Link App को Uninstall कर नहीं सकता और किए हुए सेटिंग में बदलाव भी नहीं कर सकता।

बच्चे के 13 साल पुरे होने के बाद family link का क्या होता है?
(What happens to family link when your child turns 13?)

13 साल खत्म होने के बाद बच्चों के अकाउंट में एक ईमेल आएगा उसमें अगर बच्चे के अकाउंट को सुपरवाइज करने के लिए बच्चे को continue करना है तो वह continue कर सकते हैं और यह आप 18 साल तक कर सकते हैं। 18 साल के बाद बच्चे का गूगल अकाउंट adult account में ट्रांसफर हो जाता है उसके बाद आप उस पर कोई भी सुपरविजन नहीं कर सकते।

निष्कर्ष (Conclusion)

Family link app kya hai? इसके बारे में अपने जाना।

यह पेरेंट्स के लिए फायदेमंद एप्लीकेशन है जिससे आप बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं।

फैमिली अप आपको एंड्रॉयड, आईफोन और आईपैड के लिए उसके स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

इसका सेटिंग बहुत ही सरल है लेकिन थोड़ा लंबा प्रोसेस है।

ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से फैमिली लिंक एप को सेटअप कर सकते हैं।

फैमिली लिंक एप के कुछ फायदे हैं और बच्चों के लिए उसकी प्राइवेसी चली जाती है यही एक इसका नुकसान गिन सकते हैं।

13 साल होने के बाद भी 18 साल तक इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल पेरेंट्स और बच्चे दोनों ही कर सकते हैं।

सुझाव (Suggestion)

यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो share अवश्य करें।

इस आर्टिकल के बारे में आपका कोई सुझाव हो तो comment box में लिखे।

धन्यवाद!!!!