AndroidPhotographyTechnology

Google lens क्या है? इस्तेमाल और फायदे जाने

आदि और ओम दो भाई हैं, दोनों जापान घूमने गए आदि ने एक स्टोर पर बोर्ड लिखा हुआ देखा लेकिन वह जैपनीज लैंग्वेज में था इसलिए कुछ समझ में नहीं आया तब ओम ने कहा मेरे पास एक जादू है जिससे इसमें लिखा क्या है वह मैं पढ़ सकता हूं। उसने अपना मोबाइल निकाला और आदि को उसने वह बोर्ड पढ़कर दिखाया। यह जादुई चिराग था Google lens.

अगर आप किसी होटल में गए जहां आपको एक कुर्सी अच्छी लगी लेकिन ऑनलाइन इसे किस तरह से सर्च करें आपको पता नहीं था।

तुम कहीं बाहर घूमने गए और आपने एक पौधा देखा लेकिन आपको पता नहीं है कि इसके फायदे क्या-क्या है तो किस तरह से सर्च कर सकते हैं?

आप एक स्टूडेंट है और आपके सामने एक math equation है लेकिन इसका जवाब आपको मिल नहीं रहा है तो किस तरह से ढूंढे?

इस आर्टिकल में हम यही देखने वाले हैं कि गूगल का जादुई चिराग गूगल लेंस का इस्तेमाल हमारी जिंदगी को आसान बनाने में किस तरह से मदद रूप हो सकता है और किसी भी देश में कहीं पर भी कोई भी जगह पर हम इसका इस्तेमाल करके बहुत सारी जानकारी ले सकते हैं।

अनुक्रमणिका छिपाए



गूगल लेंस क्या है? (What is Google Lens?)

गूगल लेंस एक शक्तिशाली visual search और इमेज रिकॉग्निशन के आधार पर सर्च करने वाली टेक्नोलॉजी है। जो smartphone camera की मदद से रियल टाइम ऑब्जेक्ट और टैक्स के बारे में जानकारी दे सकता है।

इसका उपयोग आप किसी भी वस्तु, text, प्रोडक्ट को स्कैन करने के लिए कर सकते हैं साथ में ही यह आपको व्यक्ति, स्थल, पुस्तक की पहचान, बिजनेस कार्ड स्कैन, QR code स्कैन करने के लिए कर सकते है।

गूगल लेंस की खोज किसने की? (Who has Invented Google Lens?)

गूगल के इंजीनियरों की टीम के द्वारा गूगल लेंस को बनाया गया है।

यह Google कंपनी का एक प्रोडक्ट है जैसे Gmail, YouTube, Google Search इत्यादि।

इसको बनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य यही था कि लोग विजुअल तरीके से गूगल में सर्च करके अपने आसपास की चीजों को ऑनलाइन ढूंढ पाए, शॉपिंग कर पाए।


गूगल लेंस का उपयोग कैसे करे? (How to use Google Lens?)

इसका उपयोग करने के लिए, हमने निचे step by step information दी हुई है उनका पालन करें।

Step-1 : अपने फोन पर Google App खोलें।

Step-2 : Search box me में स्थित Lens icon पर टैप करें।

Google lens icon in google search app
Google lens icon on Google Search app

Step – 3 : App में कैमरा icon पर टेप करें।

Google lens app me camera se Search kare
Google lens search

Step-4 : उस ऑब्जेक्ट या दृश्य को पॉइंट करें जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं।

Google Lens search object

Step-4 : गूगल लेंस automatically ऑब्जेक्ट या दृश्य की पहचान करेगा और आपको जानकारी देगा।

Google Lens search result

उदाहरण के लिए, यदि आप Google Lens को किसी पौधे की ओर पॉइंट करते हैं, तो यह आपको पौधे का नाम, उसकी विशेषताएं और देखभाल के निर्देश बताएगा।

यदि आप Google Lens को किसी रेस्तरां के मेन्यू की ओर पॉइंट करते हैं, तो यह आपको मेन्यू आइटमों के चित्र, उसका विवरण और कीमतें दिखाएगा।

यह भी पढ़े

YouTube Premium के क्या क्या फ़ायदे है?

गूगल लेंस का उपयोग क्या है (what is the use of Google lens?)

गूगल लेंस का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं।

नीचे हमने गूगल लेंस के बारे में और उसके इस्तेमाल के बारे में बताया है।

इसका इस्तेमाल करके आप अपनी डिजिटल लाइफ को सरल बना सकते हैं।

Translate text, search product, OCR using google lens


1) गूगल लेंस app से Language Translate करें

गूगल लेंस इस्तेमाल करके आप कैमरा की मदद से किसी भी दूसरी भाषा को बहुत ही सरलता से ट्रांसलेट कर सकते हैं।

उदाहरण : समजो आप अमेरिका घूमने गए। आपको इंग्लिश आती नहीं है और आपने एक इंग्लिश में लिखा हुआ बोर्ड देखा, आपको पता नहीं चल रहा की इंग्लिश में इसमें क्या लिखा है। गूगल लेंस आपकी मदद कर सकता है।

text translate करने के स्टेप नीचे दिए गए है।

Step-1 : गूगल लेंस open करें।

Step-2 : ऊपर की image में दिखाया है वैसे Translate का option select करें।

Step-3 : किसीभी text के सामने Google Lens camera रखे और फोटो खिंच ले।

Step-4 : जिस भाषामे ट्रांसलेट करना चाहते हो उस भाषा को पसंद करे।

Step-5 : ट्रांसलेट की हुई टेक्स्ट दिखाई देगी।



2) Image में से Text copy करें (Copy Text from Image)

यह OCR (Optical Character Reader) की तरह काम करता है।

इसकी यह सुविधा मुझे बहुत पसंद आयी। आप इमेज में से text को copy कर सकते है वह भी कई सारी भाषा में।

उदाहरण : समजो आप एक पंजाबी कीताब पढ़ रहे हो और उसमे से कुछ text आपको copy करना है अपने फ़ोन में तो आप इससे फोटो खींचकर text को copy कर सकते है।

text Copy करने के लिए स्टेप नीचे दिए गए है।

Step-1 : गूगल लेंस open करें।

Step-2 : ऊपर की image में दिखाया है वैसे Text का option select करें।

Step-3 : किसी भी text वाली इमेज के सामने Google Lens camera रखे और फोटो खिंच ले।

Step-4 : अब select all करें और copy करें।

Step-5 : अब आप text को कहीं पर भी paste कर सकते है।


3) वस्तु की पहचान करें

किसी भी वस्तु के बारे में जानने के लिए Google lens app में आपको सिर्फ कैमरा ओपन करके उसकी फोटो लेनी है उसके बाद का काम गूगल लेंस आपको करके देगा आपको उसे वस्तु की पूरी जानकारी, प्राइस इत्यादि आपको मिलेगी।

वस्तु की पहचान कैसे कर सकते है यह हमने ऊपर एक example से दिखाया हुआ है।


4) Homework करना

Homework, Shopping, Places search by google lens.

बुक के किसी भी प्रश्न के फोटो को खींचकर आप इसका सॉल्यूशन या उसका जवाब ढूंढ सकते हो।

किसी भी Math equation का फोटो निकाल कर उसका स्टेप बाय स्टेप सॉल्यूशन आपको मिल जाएगा। यह बहुत ही बढ़िया सुविधा है।

4) ऑनलाइन शॉपिंग

सोचो आपने कोई अच्छा सा ड्रेस या शर्ट देखा और आपको उसे खरीदना है लेकिन उसे ऑनलाइन ढूंढने के लिए search engkine me आपको उसके बारे में डिस्क्रिप्टिव लिखना पड़ेगा। यहाँ गूगल लेंस आपकी मदद कर सकता है आपको सिर्फ उस प्रोडक्ट की फोटो खींचनी है और डायरेक्टली आप वह प्रोडक्ट को ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं। है ना कमाल की बात!

5) लैंडमार्क की पहचान और जानकारी

आप किसी भी landmark के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको उसे landmark का फोटो लेना है और उसके बाद गूगल लेंस के जरिए आप उसे लैंडमार्क के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे की उसका इतिहास उसका नाम उसकी लोकप्रियता इत्यादि।

6) बिजनेस कार्ड और कॉन्टैक्ट डीटेल्स सेव करना

गूगल लेंस का इस्तेमाल करके आप किसी भी business card को स्कैन कर सकते हैं और उसके बाद उसमें से detail search कर सकते है, कांटेक्ट नंबर को अपने स्मार्टफोन में स्टोर कर सकते हैं।

7) बुक्स और आर्टवर्क की पहचान

किसी भी पुस्तक को स्कैन करके या आर्ट वर्क की फोटो खींचकर उस पुस्तक के लेखक, चित्रकार की जानकारी आप ले सकते हैं।

इस तरह आप अलग तरीको से Google Lens का इस्तेमाल कर सकते है।

Google Lens कैसे काम करता है? (How Google lens worsk?)

गूगल लेंस आपके स्मार्टफोन के जरिए इमेज को कैप्चर करता है और वह इमेज को गूगल के सर्वर पर भेजता है जहां पर इमेज रिकॉग्निशन और मशीन लर्निंग का उपयोग करके text, imapges, places को पहचाना जाता है और उसके आधार पर आपको इनफॉरमेशन दिखाई देती है।

गूगल लेंस क्यों काम नहीं करता? (Why Google Lens Not Working?)

Google Lens अगर नहीं चलता है तो आपको अपने smartphone के camera quality, lighting conditions, और internet को एक बार चेक कर लेना चाहिए।

Google Lens को ठीक तरह से चलाने के लिए नीचे दिए गए मार्गदर्शन का पालन करे।

१) सुनिश्चित करें कि आपका कैमरा फ़ोकस में है। Google Lens सबसे अच्छा काम करेगा यदि आपका कैमरा फ़ोकस में है।

२) अच्छी रोशनी का उपयोग करें। Google Lens सबसे अच्छा काम करेगा अच्छी तरह से रोशनी वाले वातावरण में।

३) कई कोणों का उपयोग करें। यदि आपको किसी ऑब्जेक्ट या दृश्य की पहचान करने में परेशानी हो रही है, तो विभिन्न कोणों से चित्र लेने का प्रयास करें।

इन तरीको से आप Google lens को अच्छी तरह चला सकते हो।

गूगल लेंस के बारे में ज्यादा जाने (FAQ)

Google lens के बारे में कई प्रश्न लोगो ने बार बार पूछे है उन प्रशनो के उत्तर आपको नीचे मिल जाएंगे।

क्या गूगल लेंस Free है? (Is Google Lens Free?)

हां, गूगल लेंस एक फ्री टूल है और आप इसे अपने adnroid phone या iPhone में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या गूगल लेंस QR Code स्कैन करता है? (Can Google Lens Scan QR Code?)

हां गूगल लेंस के जरिए आप QR code को स्कैन कर सकते हैं इसके लिए आपको अलग से कोई एप्लीकेशन अपने फोन में इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है। QR code के लिए आप गूगल लेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल लेंस India Mein Kab Launch Hua (When Google lens launched in India?)

गूगल लेंस इंडिया में 2018 में लॉन्च किया गया था।

PC में गूगल लेंस का उपयोग कैसे करें? (How to Use Google Lens in PC)

पीसी में यह टूल का इस्तेमाल लिमिटेड कामों के लिए कर सकते हैं जैसे की इमेज सर्च की तरह क्योंकि google lens जनरली स्मार्टफोन के कैमरा के जरिए विजुअल सर्च करने में मदद करता है इसलिए यह मोबाइल आधारित टूल है। अगर आपको PC में इसका इस्तेमाल करना है तो google chrome के जरिए आप कर सकते हैं।

गूगल लेंस OCR का काम कर सकता है?

गूगल लेंस एक तरह का OCR (Optical Character Recognition) tool भी है जो स्क्रीन पर दिखाए गए फोटो में से टैक्स को अलग कर सकता है। उस text को आप कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं। इस आर्टिकल में भी आप इसे डिटेल में पढ़ सकते हैं।

Google Lens vs Image Search

Google lens और Google Image Search दोनों ही image की पहचान के आधार पर काम करने वाली टेक्नोलॉजी है लेकिन Google lens के जरिए आप QR Code स्कैन, text translation, शॉपिंग के लिए प्रोडक्ट ढूंढना, ऐसे कई सारे काम कर सकते हैं लेकिन Google Image Search से सिर्फ आप इमेज के आधार पर सर्च कर सकते हैं।

गूगल लेंस App क्या है?

गूगल लेंस App गूगल के द्वारा बनाई गई android application है। गूगल लेंस से आप किसीभी प्रोडक्ट को ऑनलाइन सर्च, language translate, QR Code scan, OCR जैसे काम सरलता से एक फोटो खींचकर कर सकते है।

गूगल लेंस Download Kaise Kare? Android Aur iPhone Mein

आप Google Lens को अपने Google Play Store से Android के लिए और iPhone में Google App से डायरेक्ट आपको google lens की सुविधा मिलती है।

यह कुछ प्रमुख सवालों के उत्तर जो Google Lens के विषय में जानकारी प्रदान करे है।

निष्कर्ष (Conclusion)

♥♥ गूगल लेंस एक गूगल के द्वारा बनाई गई शक्तिशाली टेक्नोलॉजी है जो इमेज के आधार पर कई सारे काम कर सकते हैं।

♥♥ गूगल लेंस का उपयोग करने के लिए आपका फोन में गूगल लेंस Application का होना जरूरी है और उसके बाद आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

♥♥ गूगल लेंस से आप लैंग्वेज ट्रांसलेट करना, इमेज में से टेक्स्ट कॉपी करना, किसी भी वस्तु की पहचान करना, स्टूडेंट के लिए प्रश्नो के उत्तर ढूँढना, किसी भी प्रोडक्ट को ऑनलाइन इमेज के जरिए ढूंढना, फेमस लैंडमार्क के बारे में फोटो खींचकर जानना, बिजनेस कार्ड में से मोबाइल नंबर सेव करना, बुक्स के बारे में जानकारी लेना, आर्टवर्क की पहचान करना ऐसे कई सारे काम आप गूगल लेंस के जरिए कर सकते हैं।

सूचन (Suggestion)

यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो शेयर अवश्य करे। गूगल लेंस के बारे में कोई प्रश्न हो तो अवश्य कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते है। धन्यवाद !!!